Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में करवा सकते हैं प्रकरणों का निस्तारण


श्रीगंगानगर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रवि प्रकाश सुथार की अध्यक्षता में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग श्रीगंगानगर के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों के अधिकाधिक निस्तारण करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
पीएचईडी से कृष्ण धारीवाल ने बताया कि ऐसे वाणिज्यिक उपभोक्ता 200 वर्ग फीट तक क्षेत्र में जल का उपयोग कर रहे हैं अथवा जिनके जल का उपयोग व्यावसायिक रूप में नहीं किया जा रहा है, वे 13 सितम्बर 2025 तक पेयजल विभाग श्रीगंगानगर में अपनी परिवेदना प्रस्तुत कर सकते हैं।

No comments