नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
श्रीगंगानगर में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई।
इस दौरान जिला कलक्टर ने प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे 'नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियानÓ के तहत नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन भी नशे का कारोबार करने वालों की सूचना जिला पुलिस के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर 9351504313 पर देकर जागरूक नागरिक होने का परिचय दें।

No comments