Breaking News

छलकाएं जाम... आइए... बाइपास पर चलें


श्रीगंगानगर शहर मे रात्रि 8 बजे के बाद ठेकों पर शराब बिकने की शिकायतें आये दिन आती रहती हैं। रात्रि 8 बजे के बाद 'विंडो सेवाÓ मिलती है। अब अवैध रूप से 'बार सेवाÓ की जानकारी भी सामने आ रही है। शहर में हनुमानगढ़ मार्ग पर सूरतगढ़-पदमपुर बाइपास पर कई ढाबों पर वेज-नॉन वेज वाले अधिकांश ढाबों पर 'बार सेवाÓ जारी है। पुलिस और आबकारी विभाग अनभिज्ञ हंै या मिलीभगत का खेल चल रहा है ? यह समझ से बाहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि 8 बजे के बाद हनुमानगढ़-सूरतगढ़ बाइपास पर कई ढाबे खुल चुके हैं। यहां रात्रि को वाहनों का जमघट रहता है। 

No comments