Breaking News

पुरी से श्रीगंगानगर के लिए सीधी ट्रेन का शुभारंभ


श्रीगंगानगर इलाके से पुरी जाकर भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन करने वालों को सीधी ट्रेन की सुविधा मिल गई है। बुधवार प्रात: 6.35 बजे पुरी रेलवे स्टेशन से सांसद संबित पात्रा ने पुरी-श्रीगंगानगर साप्ताहिक ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। 
पुरी-श्रीगंगानगर ट्रेन को झंडी दिखाने के अवसर पर विधायक सुनील कुमार मोहंती सहित जनप्रतिनिधि व मंडल रेल प्रबंधक आलोक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या रेल अधिकारीएकर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जेडआरयूसीसी पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को दोपहर यह ट्रेन पुरी के लिए रवाना हुआ करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद के प्रयासों से पुरी-लालगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार श्रीगंगानगर तक किया गया है।

No comments