रोटरी क्लब का सदस्यता सेमिनार आयोजित
श्रीगंगानगर में रोटरी प्रांत-3090 के दिशा-निर्देशानुसार सदस्यता सेमिनार का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब नाभा 'ग्रेटरÓ की ओर से मौजूदा सदस्यों को जोड़े रखने तथा नए सदस्यों को रोटरी से जोडऩे के उद्देश्य से आयोजित इस सेमिनार में रोटरी क्लब श्रीगंगानगर 'रॉयलÓ अध्यक्ष अर्जुन वधवा, सचिव सुभाष झटवाल, पूर्व अध्यक्ष दीपक जैन, पूर्व सचिव अशोक कटारिया, जगनन्दन सिंह तथा रोटे. मोहन लाल माहर शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टी.एन. सुब्रमण्यम राजू तथा विशिष्ट अतिथि एयर मार्शल कुलवंत सिंह गिल थे। इस कार्यक्रम में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न क्लबों से लगभग 580 रोटेरियन सदस्य शामिल हुए।

No comments