Breaking News

भाजपा नगर मंडल पश्चिम ने निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा नगर मंडल पश्चिम क्षेत्र श्रीगंगानगर ने मंडल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा कार्यक्रमÓ के अंतर्गत पश्चिम मंडल क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 
यात्रा से पूर्व ताराचंद वाटिका में शहीद तारा चंद की प्रतिमा की साफ सफाई और जलाभिषेक कर उन्हें माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। 
तिरंगा यात्रा का प्रारंभ शहीद तारा चंद वाटिका से लेकर उदाराम चौक से होते हुए कोढिय़ांवाली पुली शिवालय तक इसका समापन किया गया। 

No comments