जयपुर के खातीपुरा से हावड़ा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर्व पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए खातीपुरा से हावड़ा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार हावडा-खातीपुरा (जयपुर) पूजा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 28 सितम्बर, 5, 12,19, 26 अक्टूबर व 2 नवंबर को चलेगी।

No comments