पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम का निधन, सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि
बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्नल सोनाराम चौधरी का बुधवार देर रात दिल्ली में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया।
राजस्थान के सीएम भननलाल ने कर्नल सोनाराम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद, कर्नल सोनाराम चौधरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

No comments