22 लाख चोरी के बाद खाटूश्याम जी में चढ़ाए 11 हजार, आरोपी को लेकर यूपी पहुंची पुलिस
जयपुर के करधनी थाना इलाके में दो सप्ताह पहले मकान का ताला तोड़कर 22 लाख रुपए और ज्वैलरी चुराने वाले आरोपियों ने वारदात के बाद खाटूश्यामजी मंदिर में 11 हजार रुपए चढ़ाए थे। चोरी के आरोपियों ने तीन लाख रुपए स्मैक, कोल्ड ड्रिंक्स और कपड़े-जूते खरीदने में खर्च कर दिए। बचा हुआ पैसा उन्होंने रिश्तेदारों के खातों में डलवा दिए। पुलिस आरोपी को लेकर यूपी में गई हुई है जहां रिश्तेदारों से पूछताछ करेगी। पकड़े गए आरोपी वीकेआइ थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।

No comments