राजस्थान के तीन जिलों में सबसे पहले होगी जनगणना
जनगणना-2027 के पहले चरण के लिए जमीनी तैयारी शुरू हो गई है। इसी साल अक्टूबर-नवम्बर माह में प्री-टेस्ट के साथ जनगणना की औपचारिक शुरूआत हो जाएगी। प्री-टेस्ट के लिए प्रदेश में चार क्षेत्र चिह्नित किए गए है, जिनमें जयपुर की एक कच्ची बस्ती, बाड़मेर शहर के 7 वार्ड व बाड़मेर जिले के दूरदराज के 21 गांव और सांगवाड़ा (डूंगरपुर) आदिवासी क्षेत्र के 58 गांवों में जनगणना के पहले चरण के प्रस्तावित सवाल पूछे जाएंगे।
जानकारी मोबाइल ऐप पर दर्ज होगी, जो लगभग तैयार है और जल्द लांच होगा।
जानकारी मोबाइल ऐप पर दर्ज होगी, जो लगभग तैयार है और जल्द लांच होगा।

No comments