गुरुग्राम में पेट्रोल पंप पर टायर पंक्चर स्कैम - चेक करते-करते 3 और छेद किए, 8 हजार गंवाए
हरियाणा के गुरुग्राम के मनी इन्वेस्टमेंट के टिप्स देने वाले शख्स के साथ ही पेट्रोल पंप पर पंक्चर लगाने के नाम पर ठगी हो गई। ठगी भी ऐसी कि नई गाड़ी के टायर को पूरा बदलवाना ही पड़ा, जिसमें उसे 300 रुपए की जगह 8 हजार रुपए चुकाने पड़े। इसके बाद वीडियो बनाकर लोगों को सचेत करना पड़ा कि कैसे इससे बचा जाए।
सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो पोस्ट कर प्रणय कपूर नाम के शख्स ने बताया कि कैसे एक साधारण टायर पंक्चर होने के बाद उसे 8 हजार रुपए का नुकसान हुआ। कैसे एक पंक्चर को 4 बना दिए गए और कैसे एक खास औजार का इस्तेमाल कर यह स्कैम चल रहा है। पोस्ट के साथ उसने कैप्शन में लिखा- पेट्रोल पंप की टायर दुकान पर धोखाधड़ी।

No comments