बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी पर दौडऩे वालों को चेतावनी
जयपुर में रक्षाबंधन के मौके पर शहर में कई जगह युवा बाइक पर बिना हेलमेट और तीन-तीन सवारी बैठाकर घूमते नजऱ आए। इस पर यातायात विशेषज्ञों ने चेताया है कि अगर यातायात नियमों का पालन नहीं किया गया, तो हाथ में बंधा रक्षा का धागा भी अपना महत्व खो देगा—न तो इसे बांधने लायक रहोगे, न ही बंधाने लायक। उन्होंने कहा कि त्योहार पर खुशी मनाने के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हर किसी की जिम्मेदारी है, वरना लापरवाही किसी की जान ले सकती है।

No comments