Breaking News

डूंगरपुर में बारिश से स्कूल का परकोटा ढहा

डूंगरपुर जिले में पिछले 36 घंटों से ज्यादा समय से रुक-रुककर बरसात का दौर जारी है. पुराने शहर में सड़कें दरिया बन गई हैं. भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज स्कूल, मां बाड़ी केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है. शहर के पुराने विजय स्कूल के परकोटे का कुछ हिस्सा ढह गया है. चार दिवारी का मलबा सड़क की तरफ गिरा है. गनीमत रही कि ये स्कूल की दीवार रात के समय गिरी है. साथ ही इन दिनों स्कूलों में छुट्टियां भी है.

No comments