Breaking News

भजनलाल आज से 2 दिन तक सांसद-विधायकों से करेंगे संवाद

राजस्थान विधानसभा के एक सितंबर से शुरू हो रहे सत्र से ठीक पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने सांसद-विधायक व सांसद-विधायक प्रत्याशियों के साथ पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। यह मैराथन बैठकें आज सोमवार और मंगलवार को सुबह से शाम तक चलेंगी। इसकी शुरुआत कोटा लोकसभा क्षेत्र से होगी।
संवाद में मंत्रियों की कार्यशैली को लेकर भी विधायक नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके विभागों के कामकाज को लेकर आने वाली शिकायतों को देखते हुए बैठकों के दौरान बाहर अधिकारी भी मौजूद रह सकते हैं।

No comments