देर रात जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर पलटा टैंकर: पूरी रात गांव में रही दहशत
भरतपुर के हलैना थाना इलाके के जयपुर-आगरा हाईवे पर देर रात एक गैस से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर में एलपीजी गैस भरी हुई थी। गनीमत यह रही कि टैंकर से गैस लीकेज नहीं हुई नहीं तो, कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
टैंकर को आज सुबह सीधा किया गया। घटना की सूचना पर मौके पर 6 दमकल की गाडिय़ां पहुंची साथ ही टैंकर को सीधा करने के लिए 8 क्रेन को मौके पर बुलाया गया। टैंकर से गैस लीकेज के डर नसवारा गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

No comments