Breaking News

दफ्तरों में बैठे सफाई कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन

राजस्थान की नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी लगे उन लोगों पर अब एक्शन होगा, जो सफाई काम करने के बजाए दफ्तरों में हाजिरी लगा रहे हैं। स्वायत्त शासन निदेशालय ने एक आदेश जारी करके प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिशाषी अधिकारियों, आयुक्तों को निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं इन कर्मचारियों की एरिया वाइज उपस्थिति गूगल शीट पर हर माह अपलोड करके निदेशालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।

No comments