Breaking News

लोन बकाया होने पर बैंक ने हॉस्टल किया सीज:मालिक और स्टूडेंट्स को बाहर निकाला

कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के जयराम हॉस्टल  पर बैंक का 71 लाख रुपए लोन बकाया है। जिससे आज चार मंजिला हॉस्टल को महावीर नगर थाना पुलिस और कोटा शहर पुलिस लाइन के जाप्ते के साथ आए एचडीबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के अधिकारियों ने हॉस्टल को सीज कर दिया गया। हॉस्टल में रह रहे मकान मालिक के साथ कोचिंग स्टूडेंट को भी बाहर निकाल दिया गया।
महावीर नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल ने बताया की महावीर नगर सेकेंड ओपेरा रोड इलाके में एक मकान पर 71 लाख रुपए का होम लोन एचडीबी फाइनेंस लिमिटेड का बकाया चल रहा था। 

No comments