Breaking News

आज रात 10 बजे से बंद रहेगा खाटूश्याम मंदिर

विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने जानकारी दी है कि 26 अगस्त को बाबा श्याम का विशेष तिलक शृंगार होगा। परंपरा के अनुसार, अमावस्या के बाद बाबा श्याम का विशेष शृंगार उतारा जाता है और फिर वे कुछ दिनों तक अपने मूल रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। इसके बाद पुन: विशेष तिलक शृंगार किया जाता है, जिसमें 8 से 12 घंटे का समय लगता है।
इसी कारण आज 25 अगस्त की रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। भक्तों के लिए मंदिर अगले दिन 26 अगस्त को शाम 5 बजे संध्या आरती के साथ फिर से खोला जाएगा।

No comments