Breaking News

अमृतसर -गुरदासपुर में इमिग्रेशन एजेंट के घर एनआईए का छापा

पंजाब के अमृतसर शहर के शास्त्री नगर और गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूडियां इलाके में आज मंगलवार सुबह एनआईए ने एक घर पर छापा मारा। अमृतसर में छापा विशाल शर्मा नाम के युवक के घर पर पड़ा, जो रंजीत एवेन्यू में इमिग्रेशन करता है।
गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूडिय़ां के पास स्थित गांव चितौडग़ढ़ में एनआईए ने सेवानिवृत्त फौजी काका फौजी उर्फ कश्मीर सिंह के घर पर छापेमारी की है। पिछले पांच घंटों से जांच जारी है।

No comments