Breaking News

सरायकेला में दो मालगाडिय़ों के बीच भीषण टक्कर, पटरी से उतरे ट्रेन के कई डिब्बे

झारखंड में चांडिल जंक्शन स्टेशन के पास शनिवार सुबह दो मालगाडिय़ां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार, डाउन लाइन पर टाटानगर से पुरुलिया जा रही लोहा लदी मालगाड़ी चांडिल स्टेशन पार करने के बाद पटरी से उतर गई।
पटरी से उतरी ट्रेन के डिब्बे विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मालगाड़ी के डिब्बों से टकरा गए, जिससे विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन के कई डिब्बे भी पटरी से उतर गए। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और बचाव दल पहुंच गए हैं। हालांकि, यह खुलासा नहीं हो पाया है कि यह घटना कैसे हुई।

No comments