Breaking News

'फ्री यात्रा' से रोडवेज में उमड़ी भीड़:जयपुर, सीकर, चूरू जाने वाली बसें हुईं फुल; चीफ मैनेजर ने खुद संभाला मोर्चा

राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड पर शनिवार की सुबह बस स्टैंड का हर प्लेटफॉर्म महिलाओं से भरा हुआ दिखा। महिलाओं में राखी पर सरकार की ओर से रोडवेज बसों में दो दिन फ्री यात्रा को लेकर क्रेज दिख रहा है। भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने इस विशेष मौके के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी।
झुंझुनूं रोडवेज के चीफ मैनेजर गिरिराज स्वामी खुद सुबह 5 बजे बस स्टैंड पर पहुंच गए और बसों के संचालन की व्यवस्था को बारीकी से देखते रहे। 
आज खासतौर पर जयपुर और सीकर रूट पर सुबह से ही बसें फुल हो गईं। ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाएं अपने परिजनों के साथ शहर घूमने, खरीदारी करने या अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रही थीं।

No comments