बाबा रामदेव मंदिर के साथ वाली गली में भरा पानी
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सूरतगढ़ मार्ग स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर के साथ वाली रोड पर पानी भरा हुआ है। जिसके चलते इस सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले पैदल राहगीरों एवं दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर के साथ चिपती रोड पर बनी नाली ओवरफ्लो होने के कारण गन्दा पानी सड़क पर फैल गया है। जिसके कारण इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले पैदल राहगीरों एवं दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना पड़ रहा है।

No comments