रामेश्वरम सेवा समिति ने किया साधकों को सम्मानित
श्रीगंगानगर में रामेश्वरम सेवा समिति की ओर से संचालित शिव मंदिर में पूरे सावन माह में भगवान शिव का पांच अक्षर का बीज मंत्र नम: शिवाय के 1 करोड़ 25 लाख जाप करने का लक्ष्य रखा गया था। शिव भक्तों ने पूरे सावन माह में 2 करोड़ 49 लाख नम: शिवाय के जाप किए। समिति ने सर्वाधिक जाप करने वाले 25 शिव भक्तों को शुक्रवार को मंदिर में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया।
समिति अध्यक्ष उमाशंकर मित्तल ने बताया कि जाप का यह कार्यक्रम सावन के पहले दिन 11 जुलाई से मंदिर के पुजारी प्रवीण शर्मा एवं दीपक शर्मा के सान्निध्य शुरू हुआ।

No comments