Breaking News

सड़क जाम कर बैठे व्यापारियों को पुलिस ने धक्के मारे

सीकर के लोहारू बस स्टैंड एरिया में दुकानों के बाहर जमा होने वाले सीवरेज के गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर आज व्यापारियों ने सुबह तापडिय़ा बगीचे से स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। बीच में बाइक लगाकर व्यापारी वहां बैठ गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इससे एक बार तो शहर में चारों तरफ जाम लग गया।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ और उनकी टीम ने व्यापारियों को धक्के देकर वहां से हटाया और रास्ता खुलवाया।

No comments