लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित
संसद के मानसून सत्र का सोमवार को 11वां दिन है। दोनों सदनों में सुबह 11 बजे से कार्यवाही शुरू हुई। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने बिहार में वोटर्स लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में आज केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया आज लोकसभा में नेशनल स्पोट्र्स गवर्नेंस बिल, 2025 और नेशनल एंटी-डोपिंग एक्ट बिल, 2025 पेश करने वाले हैं। दोनों बिलों पर एक साथ चर्चा की जाएगी।

No comments