Breaking News

नरेगा श्रमिकों ने किया कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन

श्रीगंगानगर में नरेगा श्रमिकों की दिहाड़ी बढाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत 4 जैड पंचायत समिति के नरेगा श्रमिकों ने आज जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। तत्पश्चात जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। 
श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 4 जैड के श्रमिकों ने बताया कि उनसे सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कार्य करवाया जाता है। लेकिन मेहनताना बहुत कम दिया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें अपने परिवार का पोषण करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा नरेगा मेटों को पिछले एक वर्ष से भुगतान नहीं किया जा रहा है। नरेगा श्रमिकों ने जिला कलक्टर से प्रतिदिन 275 रुपये दिहाड़ी दिलाने का आग्रह किया। 

No comments