बीसलपुर बांध के जल्द बंद हो सकते है गेट:आवक कम होने से 2 गेटों को 25-25 सेमी ही खोलकर छोड़ा जा रहा पानी
टोंक में बीसलपुर बांध में पानी की आवक काफी कम पडऩे से अभी खोल रखे 2 गेट भी बंद होने के कगार पर है। एक दिन बाद 27 घंटे में हीं सोमवार सुबह 9 बजे बांध के एक-एक मीटर खोल रखे दोनों गेटों से पानी निकासी काफी कम कर दी है।
बीसलपुर बांध परियोजना के एक्सईएन मनीष बंसल ने बताया कि पानी की आवक 3 दिन से बांध में कम होती जा रही है। आगे भी पानी की आवक के हिसाब से बांध के गेटों को कम-ज्यादा खोला जा सकता है। गेटों की संख्या भी घटाई-बढ़ाई जा सकेगी।

No comments