Breaking News

पशु परिचर भर्ती-2023 से हाईकोर्ट की रोक हटी:6433 पदों के लिए इसी महीने जारी होगा रिजल्ट

पशु परिचर भर्ती-2023 प्रक्रिया पर से रोक हट गई है। भर्ती में नंबरों को बराबर करने का तरीका गलत बताते हुए लगाई गई याचिका को राजस्थान हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब 6433 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए 17 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा- कोर्ट के फैसले के बाद बोर्ड अब जल्द ही रिजल्ट जारी करेगा। हम पूरी कोशिश करेंगे कि अभ्यर्थियों का इंतजार इसी महीने खत्म हो जाए। अगस्त के आखिरी सप्ताह तक पशु परिचर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया जाए।

No comments