Breaking News

राजस्थान में फिर चली तहसीलदारों की तबादला एक्सप्रेस

राजस्थान सरकार ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 266 से अधिक तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं. राजस्व विभाग ने बुधवार देर रात तबादला सूची जारी की, जिसमें नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत इन अधिकारियों को नई जगहों पर तैनात किया गया है. इन तबादलों के पीछे चुनावी तैयारियों और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने की मंशा भी मानी जा रही है. राजस्व विभाग के आदेश में कहा गया है कि तबादलों का उद्देश्य फील्ड स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को सुधारना और लंबे समय से एक ही जगह कार्यरत अधिकारियों को रोटेशन के तहत नए स्थानों पर भेजना है. 

No comments