मेडिकल कॉलेज में इंटर्न-डॉक्टरों को नहीं मिला स्टाइपेंड, अनिश्चितकालीन धरना
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस करने के बाद इंटर्न करने वाले 128 डॉक्टरों को पांच महीने बाद भी स्टाइपेंड नहीं मिला है। इससे आक्रोशित डॉक्टरों ने सोमवार को कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले बैंच के साथ भी इस तरीके से स्ट्राइक करनी पड़ी थी। इस बार भी हमें करनी पड़ रही है। खुद का खर्चा चलाने के लिए घरवालों से रुपए मांगने पड़ रहे है।

No comments