Breaking News

डेढ़ लाख ड्राइवरों की रोजी-रोटी पर संकट, लाइसेंस सस्पेंड

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में पिछले दिनों पंजाबी ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह के हाईवे पर अवैध यूटर्न लेने से हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत के बाद वहां ट्रक चलाने वाले लगभग 1.50 लाख पंजाबी ट्रक ड्राइवरों की रोजी-रोटी खतरे में पड़ गई है।
घटना के बाद अमेरिकी सरकार ने वर्क वीजा पर तुरंत प्रभाव से यह कहकर रोक लगा दी है कि बड़े ट्रक चलाने वाले विदेशी ड्राइवरों की लगातार बढ़ती संख्या ने अमेरिकी नागरिकों का जीवन खतरे में डाल दिया है। वर्क वीजा व कामर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस पर रोक से पंजाबी ड्राइवरों पर असर पडऩा तय है।

No comments