Breaking News

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ 8 से

श्री दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति विनोबा बस्ती श्रीगंगानगर के तत्वावधान में पितृ पक्ष में 8 से 14 सितम्बर तक विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 
सचिव राजेश वाट्स ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में 7 सितम्बर को प्रात: 8.15 बजे श्री दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री दुर्गा मंदिर कथा स्थल पहुंचकर सम्पन्न होगी। कथा प्रतिदिन सायं 4.15 से सायं 7 बजे तक होगी। 

No comments