Breaking News

काश्तकारों ने जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन

श्रीगंगानगर में मंूग की फसल की सरकारी खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर काश्तकारों ने गुरुवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। काश्तकारों ने ज्ञापन में बताया कि इस वर्ष जिले में करीब 65-70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मूंग की बुवाई की गई है। इस वर्ष 70-80 हजार मीट्रिक टन मंूग होने की संभावना है।
काश्तकारों ने श्रीगंगानगर जिले की मंडियों में शीघ्र मूंग खरीद केन्द्र स्थापित करने, किसानों की शत प्रति मूंग उपज एमएसपी दर पर खरीद करने, खरीद के बाद समयबद्ध भुगतान व्यवस्था करने, मंडी परिसर में नाप-तौल, भंडारण एवं उठाव की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा सरकार द्वारा खरीदी गई उपज का उठाव एवं परिवहन शीघ्र करवाने की व्यवस्था करवाने की मांग की है। 

No comments