जोधपुर में बारिश का तगड़ा अटैक, सड़कें बनी नदियां! स्कूलों में छुट्टी घोषित
जोधपुर में मानसून के मेहरबानी रुकने का नाम नहीं ले रही है. आज भी वज्रपात के साथ भीषण बारिश की चेतावनी जारी गी है. मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, जोधपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी कर जिला जोधपुर के समस्त सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आज 28 अगस्त को अवकाश घोषित किया है. अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए प्रभावी होगा.

No comments