प्रतापगढ़ में ढह गया एक और स्कूल, तेज बारिश के बाद भरभराकर गिरी दीवारें
पीपलखूंट तहसील के परथीपुरा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 4 में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय महुडा रेल पृथ्वीपुरा का भवन मंगलवार देर रात मूसलाधार बारिश के कारण पूरी तरह ढह गया. भारी बारिश ने विद्यालय के जर्जर ढांचे को जमींदोज कर दिया, जिससे वहां पढऩे वाले बच्चों की शिक्षा पर गहरा असर पड़ा है.
गनीमत रही कि यह हादसा स्कूल बंद होने के समय हुआ, अन्यथा भारी जनहानि की आशंका थी. इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है, क्योंकि यह स्कूल क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र था.

No comments