Breaking News

अब 200 रुपए में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस:घर बैठे मोबाइल पर ऑनलाइन होंगे 37 काम


राजस्थान में अब ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर गाड़ी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रिन्यू करवाने जैसे 37 काम घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे। न आरटीओ के चक्कर लगाने होंगे और न किसी एजेंट को कमीशन देना पड़ेगा। गाडिय़ों की एनओसी मुफ्त में और ड्राइविंग लाइसेंस महज 200 रुपए में बन जाएगा। अन्य कार्यों के लिए निर्धारित फीस ही चुकानी होगी।
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अन्य विभागों की तर्ज पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। स्मार्ट फोन, कम्प्यूटर, लेपटॉप या ई-मित्र जाकर सारे काम करवा सकेंगे। इसकी शुरुआत जयपुर आरटीओ ऑफिस से हुई है। विभाग को इसका अच्छा फीडबैक मिला है। जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

No comments