अंतरिक्ष यात्रा से लौटकर शुभांशु पहली बार लखनऊ पहुंचे:एस्ट्रोनॉट बनकर पहुंचे बच्चों ने वेलकम किया
एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्रा से लौटने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे हैं। उनकी पत्नी कामना और 6 साल का बेटा किआश भी साथ है। एयरपोर्ट पर एस्ट्रोनॉट बनकर पहुंचे स्कूली बच्चों ने उनका वेलकम किया। उनका परिवार भी मौजूद रहा।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शुभांशु को रिसीव किया। शुभांशु का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर हजारों लोग तिरंगा लेकर पहुंचे थे। पूरा एयरपोर्ट ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों से गूंजता रहा।

No comments