देशभर से संत-महंत और कथावाचकों का सीकर आना शुरू
रैवासा धाम में 'श्री सियपिय मिलन समारोह
सीकर के श्री जानकीनाथ बड़ा मंदिर, रैवासा धाम में आज से 'श्री सियपिय मिलन समारोहÓ शुरू हो रहा है। 12 से 18 अगस्त तक कथावाचक पं. इंद्रेश उपाध्याय पांडाल में कथा सुनाएंगे। वे धाम में पहुंच चुके हैं। इस आयोजन में योगगुरु बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, श्रीगुरु शरणानंद जी महाराज, जगद्गुरु रामानंदाचार्य सहित कई संत-महंत समारोह में शिरकत करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी समारोह में शामिल होंगे। वे स्वामी राघवाचार्य की तीन फीट ऊंची संगमरमर की प्रतिमा का अनावरण और नव-निर्मित गुरुकुल भवन का लोकार्पण करेंगे।

No comments