पुलिस वैन पलटी, 7 पुलिसकर्मियों समेत 11 घायल
अलवर में दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर आज सुबह करीब 7 बजे पीछे से कार ने आगे चल रही पुलिस वैन को टक्कर दी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे वह जलकर राख हो गई। वहीं वैन में सवार डीग पुलिस के सभी 7 जवान गंभीर घायल हो गए। वहीं कार में सवार 7 में से चार लोग घायल हुए हैं।
कार में पति-पत्नी व साली सहित एक ही परिवार के 7 लोग थे। जिनमें से तीन को ज्यादा चोटें लगी हैं, वहीं 3 बच्चों को चोट नहीं आई है।
कार में पति-पत्नी व साली सहित एक ही परिवार के 7 लोग थे। जिनमें से तीन को ज्यादा चोटें लगी हैं, वहीं 3 बच्चों को चोट नहीं आई है।

No comments