जोधपुर में साइबर ठग ने खुद को पुलिस ऑफिसर बताकर महिला से ठगी की। महिला को फोन कर कहा कि उनका बेटा परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया है। ठग ने डराकर 2 लाख 29 हजार रुपए अपने अकाउंट में डलवा लिए। मामला प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है। महिला शोभा कंवर के पति दशरथ सिंह ने साइबर ठगी का मामला दर्ज करवाया है।
No comments