Breaking News

बिश्नोई महासभा प्रधान के खिलाफ रेप केस की चार्जशीट पेश

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के प्रधान देवेंद्र बूडिय़ा के खिलाफ हिसार कोर्ट में चार्जशीट दायर हो गई है। देवेंद्र बूडिय़ा पर उनके ही समाज की युवती ने रेप के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने 1912 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में जमा करवाई। अब कोर्ट में बूडिय़ा के केस का ट्रायल शुरू होगा।
चार्जशीट की कॉपी वकील को भी दी गई है। पुलिस ने दावा किया है कि देवेंद्र बूडिय़ा के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। बूडिय़ा केस में पुलिस ने गवाह भी बनाए हैं।

No comments