Breaking News

राजनाथ सिंह 25 अगस्त को जोधपुर आएंगे, आदर्श डिफेंस एंड स्पोट्र्स एकेडमी भवन का करेंगे उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 25 अगस्त को जोधपुर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सुबह 11:35 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे तथा 11:55 बजे हनुवंत आदर्श विद्या मंदिर, लालसागर आएंगे।
बता दें कि वे दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक आदर्श विद्या मंदिर, लालसागर परिसर स्थित आदर्श डिफेंस एंड स्पोट्र्स एकेडमी भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद सिंह दोपहर 1:50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 1:55 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments