फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, प्रदेश में राजस्थान पुलिस कर रही लोगों को प्रेरित
राजस्थान में राजस्थान पुलिस ने स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सडें ऑन साइकिल अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान न केवल पुलिस कर्मियों बल्कि आम नागरिकों को भी स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का एक प्रयास है। कल 24 अगस्त को इस अभियान का विशेष संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें साइकिलिंग के साथ-साथ योग, ज़ुबा और रोप स्कीपिंग जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। प्रदेश में सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

No comments