Breaking News

राजस्थान में निर्माण सामग्री की कीमतें बढ़ीं

राजस्थान में चेजा पत्थर व रोड़ी क्रेशर संचालकों की हड़ताल के चलते भवन निर्माण सामग्री का असर बाजार में दिखाई देने लगा है। हड़ताल के चलते राज्य में क्रेशर बंद होने से रोड़ी की कीमतें बढ़ रही हैं, वहीं इमारती पत्थर के भी भाव तेजी पकड़ रहे हैं।
क्रेशर-चेजा पत्थर खनन संचालकों की हड़ताल की वजह से अब मकान बनाना महंगा पड़ रहा है। हड़ताल की वजह से निर्माणाधीन मकानों पर अचानक ब्रेक लग गया है। इस वजह से करीब 6 लाख से अधिक मजदूर बेगार हो गए। 

No comments