Breaking News

'वोट चोरी' पर मार्च निकाल रहे राहुल-प्रियंका हिरासत में

संसद से चुनाव आयोग तक मार्च में शामिल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विपक्ष के मार्च के मद्देनजर पूरे मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी लगी है।
इससे पूर्व विपक्ष के करीब 300 सांसदों ने मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च शुरू कर दिया है। विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रगान गाया। ये सभी हाथों में 'वोट बचाओÓ के बैनर लेकर चल रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इंडिया ब्लॉक ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी।

No comments