Breaking News

पानी की उपलब्धता और वरीयता के अनुसार चलेंगी नहरें

श्रीगंगानगर में रेगुलेशन उप समिति की बैठक बुधवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह स्थित सभा कक्ष में हुई।  इस दौरान सबसे पहले सदस्यों को नहरों का वरीयताक्रम और रनिंग दिनों का चार्ट वितरित किया गया। चर्चा के बाद तय किया गया कि सभी नहरें पानी की उपलब्धता और वरीयता के अनुसार चलाई जाएंगी। बैठक में जल संसाधन विभाग की ओर से रेगुलेशन एक्सईएन नरेश कुमार मीना, एईएन विजय कुमार,एईएन विजय कांटीवाल, जेईएन विनोद कुमार, किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मनजीत सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी के मनोनीत सदस्य राजेंद्रपाल सिंह बॉबी आदि मौजूद थे।

No comments