Breaking News

जिला परिषद कर्मचारी के घर से चांदी व नगदी चोरी

श्रीगंगानगर में वृद्ध आश्रम के निकट महावीर इंटरनेशनल कॉलोनी में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर चांदी व नगदी चोरी करके ले गये। चोरी की यह वारदात जिला परिषद के कर्मचारी मनोज मोदी के घर हुई है। सदर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अनुसार मनोज मोदी ने रिपोर्ट दी कि मैं रविवार को सुबह बीकानेर गया था। अगले दिन सोमवार को शाम को घर लौटा, तो मकान के ताले टूटे हुए थे। दोनों कमरों का सामान बिखरा हुआ था। स्टोर का ताला टूटा हुआ था। स्टोर में रखी आलमारी का लॉक टूटा हुआ था। 

No comments