Breaking News

बाबा रामदेव के मेले का 25 अगस्त से होगा आगाज, रामदेवरा में 3 गुना बढऩे लगा यात्री भार

हिंदुओं और मुसलमानों के कौमी एकता के प्रतीक बाबा रामदेव का भादवा मेला विधिवत रूप से 25 अगस्त को शुरू हो रहा है. ऐसे में अधिकांश लोग चाहते हैं कि बाबा के जन्मोत्सव के दिन सभी लोग बाबा की समाधि के दर्शन करें. ऐसे में यात्री दबाव लगातार रामदेवरा में बढ़ता जा रहा है.
आज शनिवार को दिन मुख्य सड़क मार्ग पर यात्री दबाव लगातार बढ़ता दिखाई दिया भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन का अतिरिक्त जाबता रामदेवरा पहुंच चुका है वह उन्होंने अलग-अलग स्थान पर अपना दायित्व संभालना शुरू कर दिया है.

No comments