Breaking News

खाटूश्यामजी में हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू, परिवार संग पहुंचे कुमार विश्वास

दिल्ली से खाटूश्यामजी की हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत हो गई है. स्पंदन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने सेवा की शुरुआत की. पहले दो हेलीकॉप्टर श्याम श्रद्धालुओं को लेकर पहुंचे. ग्राम पंचायत जालूडं में स्थित हेलीपैड पर लैंडिंग हुई. कुमार विश्वास और उनका परिवार हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचा. हेलीकॉप्टर के लिए एक सप्ताह पहले एडवांस बुक?िंग करनी होगी. दिल्ली से यह यात्रा मात्र 6 घंटे में पूरी हो जाएगी. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव सहाय ने बताया कि यह सेवा आधुनिक मापदंडों के अनुसार सुरक्षित, आरामदायक और समय बचाने वाली होगी.

No comments