Breaking News

शहर के लोग गुनगुना रहे 'ऐ भाई जरा देखके चलो...'


अभिनेता राजकपूर पर फिल्माया गया गाना 'ऐ भाई जरा देखके चलो...Ó याद होगा।  इन दिनों शहर के लोग यह गाना गुनगुना रहे हैं। 
श्रीगंगानगर में विभिन्न मार्गों पर पैदल हो या वाहनों पर लोगों के जहन में यह गाना स्वत: ही गूंज जाता है। वजह है शहर की खस्ता हाल सड़कें। 
मानसून की बारिश के बाद शहर की सड़कों पर मौत के गड्डे पैदा हो गए हैं। यह इतने गहरे हैं कि इनसे जानमाल के नुकसान की आशंका पैदा हो रही है। शहर के मुख्य मार्ग रविन्द्र पथ, गौशाला रोड एवं अन्य मार्गों पर दुपहिया, चौपहिया चलाना मुश्किल हो रहा है। एसबीटी के फोटोग्राफर ने शहर की खस्ता हाल सड़कों को कैमरे में कैद किया। 

No comments